कौशांबी में शरारती तत्वों ने देर रात सिराथू तहसील के गेट के पास एक नकली कब्र बना दी। इस कब्र पर ‘NT’ सिराथू कौशांबी लिखी एक दफ्ती भी लगा दी। साथ ही राम-राम लिखी चादर और फूल-माला भी चढ़ा दिए। सुबह अचानक लोगों की नजर कब्र पर पड़ी तो लोग भौचक्के रह गए। आनन फानन में एसडीएम को सूचना दी गई। एसडीएम ने कर्मचारियों को लगाकर फर्जी कब्र को हटवाया। एसडीएम का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। ये काम अतिक्रमणकारियों को हो सकता है, हालही में तहसील के गेट से अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। फिलहाल ये कृत्य करने वालों की तलाश कराएंगे। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला दरअसल, सिराथू तहसील के मेन गेट पर मंगलवार की रात तक समकुछ सामान्य था। सुबह घना कोहरा था, जिसके चलते किसी की नजर नहीं पड़ी। लेकिन जब कोहरा छटा तो करीब साढ़े 10 बजे तहसील के मेन गेट के पास में सड़क किनारे एक 8 फीट लंबी और करीब ढाई फीट चौड़ी कब्र बनी मिली। उसपर राम-राम लिखी पीली चादर चढ़ी थी। कुछ फूल माला भी चढ़े हुए थे। अगरबत्ती भी जली पड़ी थी। ये देखते ही लोग भौचक्के रह गए। कोहरा छटा तो दिखी कब्र कुछ फरियादियों ने इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी। जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो तत्काल एसडीएम अरुण कुमार गोंड को इसकी सूचना दी। पहले तो एसडीएम ने मामले को हल्के में लिया ले लेकिन जब वहां भीड़ लगने लगी तो वो भी हरकत में आए। मामले की सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। तत्काल फर्जी कब्र को डंडे और पैर मारकर मिट्टी बराबर कराई। चर्चा है कि कब्र पर लिखा NT सिराथू का मतलब नायब तहसीलदार है। एसडीएम बोले- शरारती तत्वों को पकड़ेंगे एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गोंड ने बताया- एक हफ्ते पहले तहसील गेट के पास अतिक्रमण हटाया गया था। इसी को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया था। किसी ने शरारत की होगी और नकली कब्रनुमा ढांचा बना दिया। जिसे अब हटा दिया गया है। पुलिस शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक रही है। —————– ये खबर भी पढ़े BJP विधायक डॉक्टरों पर भड़के, बोले-मुझे शर्म आती है:लखीमपुर में हार्ट का डॉक्टर नहीं; गर्भवती महिला की जिंदगी लौटा पाओगे क्या? ‘मुझे शर्म आती है कि मेरे जिले में हार्ट का एक भी डॉक्टर नहीं है। जिले के जनप्रतिनिधि विधानसभा में कई बार ये मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई। हालत ये है कि एक MLA अस्पताल आया है और डॉक्टर बाहर तक नहीं आए हैं। ‘ पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/Lo7tQVq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply