DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कौशांबी में चोरी के सामान के साथ 4 गिरफ्तार:आरोपियों ने कबूलीं कई वारदातें, पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी की करारी थाना पुलिस ने चोरी के सामान और नकदी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद सभी को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई करारी थाना क्षेत्र के बरलहा निवासी राजबहादुर पुत्र ननकू की शिकायत पर की गई। राजबहादुर ने 3 फरवरी को सूचना दी थी कि उनके और उनकी चाची के घर से घरेलू सामान, एक बोरी चावल और एक बक्सा चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बीती देर रात करारी थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को उनके गांव बरलहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शनि उर्फ शनिदेवल पुत्र राम लखन, कड़ेदीन पुत्र गनेश प्रसाद, राजेश कुमार पुत्र रामसूरत और रामलाल पुत्र हरिमोहन शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 3 फरवरी 2026 की रात को मिलकर अपने ही गांव के राजबहादुर के घर में चोरी की थी। चोरी किए गए सामान को बेचकर पैसे आपस में बांट लिए थे। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने 31 जनवरी 2026 को कस्बा करारी के एक स्कूल से एक ब्लूटूथ साउंड सिस्टम और राशन चोरी किया था। इसके अलावा, करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने ग्राम भैला मकदूमपुर में भी एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6200 रुपये नकद, एक बोरी चावल और एक बक्सा बरामद किया है।


https://ift.tt/wIZLPsx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *