घने कोहरे के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह से ही उड़ानें प्रभावित रहीं। कम विजिबिलिटी के चलते पायलटों को एप्रोच में दिक्कत आई, जिससे लखनऊ आने वाली और यहां से रवाना होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपने तय समय से एक घंटे से लेकर करीब नौ घंटे तक देरी से उड़ीं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा। उन्हें टर्मिनल पर लंबा इंतजार करना पड़ा। लखनऊ आने वालीं फ्लाइट्स सुबह सऊदी अरब और खाड़ी देशों से आने वाली फ्लाइट्स सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। कई उड़ानें घंटों तक हवा में या प्रस्थान शहर पर ही अटकी रहीं। लखनऊ से जाने वालीं फ्लाइट्स लखनऊ से सऊदी अरब जाने वाली उड़ानें भी कई घंटे बाद उड़ सकीं, जिससे विदेश जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कनेक्टिंग फ्लाइट्स प्रभावित घंटों की देरी के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गईं। इमिग्रेशन और बोर्डिंग एरिया में भीड़ बढ़ी रही। कुछ यात्रियों ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से समय-समय पर अपडेट न मिलने से असमंजस की स्थिति बनी रही। होटल, टैक्सी और आगे की यात्रा की बुकिंग भी प्रभावित हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, जैसे-जैसे विजिबिलिटी में सुधार हुआ, उड़ानों का संचालन क्रमशः सामान्य किया गया। सुबह की देरी का असर पूरे दिन के शेड्यूल पर पड़ा। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट या कॉल सेंटर से जांच लें, क्योंकि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने पर आगे भी देरी हो सकती है।
https://ift.tt/TwpU8hf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply