वाराणसी के सारनाथ में कोलोनाइजर महेंद्र गौतम के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर बनारसी यादव को मंगलवार रात एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसके शूटरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस-एसटीएफ समेत कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। कारोबारी की हत्या 50 करोड़ की जमीन के लिए बनारसी यादव ने गाजीपुर के शूटरों से कराई थी। मर्डर के लिए 5 लाख रुपए सुपारी दी गई थी। इसके बाद बनारसी पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने अब तक केस में 4 लोगों जोगेंद्र, संपूर्णानंद शुक्ला, चंदना शुक्ला, श्यामप्रकाश राजभर को अरेस्ट किया था। मंगलवार की रात एसटीएफ को उसकी लोकेशन चौबेपुर रोड पर मिली, जिसके बाद टीम ने रिंग रोड पर घेराबंदी की तो दोनों ओर से पांच राउंड फायरिंग हुई। इसमें दो गोलिया बनारसी यादव को लगी और वह ढेर हो गया। आनन फानन में लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां पुलिसने मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल और बड़ी संख्या कारतूस बरामद किया है। बता दें कि सारनाथ थाना क्षेत्र (अरिहंत नगर कॉलोनी) में 21 अगस्त 2025 की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम (54 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने साजिशकर्ता योगेंद्र यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है कि जमीन विवाद और कर्ज के चलते ₹5 लाख की सुपारी देकर यह हत्या कराई गई थी। 3 जनवरी 2026 को पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया था, जिस पर एक लाख का इनाम था।
https://ift.tt/NScv29w
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply