DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

केयर टेकर बहनों का अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन:मानदेय सीधे खाते में भेजने और समय पर भुगतान की मांग

मुरादाबाद के अंबेडकर पार्क में सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन ने ‘व्यवस्था सुधार अभियान’ चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में केयर टेकर बहनों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं को सामने रखा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार ने बताया कि सरकार सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए लगातार धनराशि जारी कर रही है। हालांकि, इसका लाभ जमीनी स्तर पर काम कर रही केयर टेकर बहनों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार महीनों तक मानदेय नहीं मिलता, जिससे महिलाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि कुमार ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि वर्तमान व्यवस्था में मानदेय का भुगतान समूहों के माध्यम से होता है। इसमें अक्सर धनराशि में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती हैं। इसका सीधा असर उन केयर टेकर बहनों पर पड़ता है जो प्रतिदिन सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख करती हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की कि केयर टेकर बहनों का मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाए। इससे भुगतान में पारदर्शिता आएगी और उन्हें समय पर राशि मिल सकेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अपील की कि सीधा भुगतान सुनिश्चित होने से केयर टेकर बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


https://ift.tt/tYZWhJN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *