DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कूड़ा डालने के विवाद में लाठी-डंडे चले, दो घायल:बुजुर्ग महिला का सिर फटा, बेटे को भी पीट-पीटकर मरणासन्न किया

कानपुर के सचेंडी में कूड़ा डालने का विरोध करने एक परिवार क़ो महंगा पड़ गया। दबंगो ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला सहित बेटे क़ो लाठी डंडे से जमकर पीटा। दंबगों ने जान से मारने कि धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों क़ो कल्याणपुर बारासिरोही सीएचसी भेजा। जहां सभी का उपचार चल रहा। सचेंडी थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी देवेश प्रजापति किसान है। परिवार में पत्नी मां सदा देवी छोटा भाई विवेक है। देवेश ने बताया कि गुरुवार क़ो सुबह गांव में रहने वाले अंशु शुक्ला, आदित्य शुक्ला, हरी राम शुक्ला सहित करीब 12 लोग सुबह घर आये है। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे घर में चीखपुकार मच गई। मारपीट में मां क़ो मरणसन्न कर सभी जान से मारने कि धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और सभी क़ो कल्याणपुर सीएचसी उपचार के लिये भेजा। पुलिस पूछताछ के दौरान घायल देवेश व सदा देवी ने बताया कि घर के पास उनकी जमीन पर उक्त लोग कूड़ा ड़ालते है बुधवार क़ो क़ो अंशु शुक्ला कूड़ा डालने आये थे। तभी मां ने यहां कूड़ा डालने से मना किया। जिसक़ो लेकर सभी एक राय होकर सुबह घर आकर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद परिजनों पुलिस क़ो सूचना दी। पुलिस के आने से पहले सभी आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग निकले एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ हैमहिला व उनका बेटा घायल है तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई कि जा रही है।


https://ift.tt/HLmhO5P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *