UGS कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। ऐसे में सवर्ण छात्रों और लोगों में खुशी की लहर है। वहीं अब इस रोक के विरोध में ओबीसी और अन्य छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने UGC लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। विश्वविद्यालय में इस समय ग्रेजुएशन की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रहीं हैं। अव्यवस्था न हो इसे देखते हुए चीफ प्रॉक्टर डॉ केके सिंह ने विश्वविद्यालय कैंपस में अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। फिलहाल विश्वविद्यालय कैंपस में सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात है। हल्ला बोल प्रदर्शन का सोशल मीडिया पर प्रचार काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को UGC के समर्थन में हल्ला बोल प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर आह्वान किया जा रहा है। इसमें कई छात्र संगठनों ने पोस्टर जारी किए हैं। जिसमें शुक्रवार सुबह विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचने का आह्वान किया गया है। इसमें rohit saini नामक फेसबुक आईडी से एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा गया है – SC/ST/OBC छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आएं UGC रेगुलेशन 2026 के पूर्ण समर्थन में हल्ला बोल…! इसमें समय सुबह 10 बजे और स्थान काशी विद्यापीठ दर्शाया गया है। साथ ही एक पोस्टर भी जारी किया गया है। SC/ST/OBC एकता मंच ने भी किया आह्वान सोशल मीडिया पर छात्रों के अलावा SC/ST/OBC एकता मंच ने भी अपना पोस्टर साझा कर इस हल्ला बोल में लोगों के आने का आह्वान किया है। इसमें भी छात्रों के हित में UGC रेगुलेशन के पूर्ण समर्थन में यह हल्ला बोल कार्यक्रम करने की बात कही गयी है। जसे लोग वायरल कर रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर ने जारी किया निर्देश, फोर्स तैनात विश्वविद्यालय मे ग्रेजुएशन की परीक्षा चल रही है। ऐसे में इस हल्ला बोल के आह्वान को देखते हुए चीफ प्रॉक्टर केके सिंह ने निर्देश जारी किया है। जिसमें उन्होंने बाहरियों के कैंपस में प्रवेश प्रतिबन्ध लगा दिया है। उन्होंने अपने निर्देश में लिखा है – विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षाए एवं पढ़ाई एक साथ चल रहे है। ऐसे में विश्वविद्यालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। 5 फरवरी से विश्वविद्यालय कैंपस में सगण चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिचय पात्र या फीस रसीद लेकर आएं छात्र चीफ प्रॉक्टर ने बताया – निर्देश जारी कर सभी छात्रों से आग्रह किया गया है कि वो अपना पचिय पत्र/फीस रसीद लेकर ही विश्वविद्यालय परिसर में आये। वरना उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश से वंचित होना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बिना किसी परिचय पत्र/वैध कारण के विश्वविद्यालय परिसर में पकड़ा जायेगा तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक/विधिक कार्रवाई की जायेगी।
https://ift.tt/3ULZTSk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply