कानपुर के बिधनू में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। बिधनू पुलिस और एनएचआई ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से किनारे नहीं कराया। इसके चलते लगभग 6 घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। जाम लगने की सूचना मिलते ही घाटमपुर एसीपी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग 20 किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। जाम की यह 2 तस्वीर देखिए… आगे चल रहे ट्रक में घुसा डंपर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे बिधनू थाना क्षेत्र के रिंद नदी पुल के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे अनियंत्रित डंपर ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक पतरेठा निवासी बब्लू और क्लीनर घनश्याम घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने हाइवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे नहीं करवाया। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते जाम के हालात बनते चले गए। हाइवे पर गाड़ियों की लाइन लग गई। लगभग छह घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों लेन पर 6 घंटे तक जाम जानकारी मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवाया। इसके बाद हाइवे पर यातयात बहाल हो सका। इस दौरान लगभग 20 किलो मीटर लंबा जाम लगा रहा। लगभग छह घंटे यातयात प्रभावित रहा। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, हाइवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया गया है। हादसे के बाद कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर की ओर पतारा तक कानपुर की ओर रमईपुर तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है।
https://ift.tt/UVG9s1v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply