DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में सपा-MLA मो. हसन रूमी रोड खोदने पर भड़के:बोले…पागलमैन, तुम स्टुपिड आदमी हो यार, यू आर टोटली स्टुपिड

कानपुर में कैंट से सपा विधायक मो. हसन रूमी सड़क बनने के बाद खुदाई करने पर ठेकेदार पर भड़क गए। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने के साथ ही ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर मौजूद कंपनी के पदाधिकारी से पूछा कि ये बताओ कि तुम्हारी एनओसी कब तक की है…? वो कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को बीच सड़क ही कहा कि यू आर टोटली स्टुपिड…। सपा विधायक ने कहा कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखेंगे। अब आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला कानपुर जाजमऊ बीकेडी चौराहे पर गुरुवार की दोपहर 3:40 बजे निजी कंपनी की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया। काम शुरू होते ही इलाके के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के साथ ही विधायक को सूचना दी। क्यों कि कुछ दिनों पहले ही सड़क का निर्माण हुआ था, काम पूरा होने के बाद ही फिर से सड़क की खुदाई शुरू हो गई। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक मो. हसन रूमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। अब आपको बताते हैं विधायक ने मौके पर मौजूद निजी कंपनी के ठेकेदार से क्या कहा…। ‘’बताओ कि तुम्हारी एनओसी कब तक की है…? लाओ मुझे एनओसी दिखाओ। नहीं दिखाने पर विधायक ने कहा कि तुमने हमको पागल समझा है, काम तुम नहीं करोगे और इसके बाद भी वैलीडिटी बनी रहेगी। क्या बात करता है पागलमैन, तुम स्टुपिड आदमी हो यार, यू आर टोटली स्टुपिड, मुझे अभी इसी वक्त अपनी एनओसी दिखाइए। तुम्हारे काम की एनओसी कब तक की है। मुझे पहले एनओसी दिखाइए। मैं खुद हर एक चीज को जानता हूं तुम यहां पर क्या कर रहे हो। ब्लडी बास्टेड मैन…।” मोहम्मद अमीन ने बताया कि दो साल बाद सड़क बनी, कारोबार सुचारू हुआ। अब दोबारा खोदाई होने से बड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। जटेटा की खोदाई से क्षेत्रीय लोग दुखी है।
फारूक निजामी ने बताया कि उन्होंने विधायक से बार बार सड़क के लिए आवेदन किया गया। दो साल बाद सड़क बनी। सड़क बनने से पहले निजी कंपनी के पदाधिकारियों से बात हुई थी कि अगर आपका कोई काम बाकी हो तो करवा लें। जटेटा ने समय मांगा, इसपर विधायक द्वारा समय दिया गया। जब जटेटा की ओर से बोला गया कि यहां पर कोई काम नहीं होना।
विधायक हसन रूमी बोले दो महीने पहले बनी थी सड़क इसके बाद विधायक हसन रूमी ने दो महीने पहले सड़क बनवाया। सड़क बनने के बाद जटेटा के लोग खोदाई करने आ गए। इनकी खोदाई के चलते आम जनमानस में काफ़ी रोष है। जाम लग रहा है, ट्रक ट्रैक्टर गड्ढे में फंस रहें हैं। ये सड़क दरगाह और मंदिर दोनों तरफ़ जाती है, यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को काफ़ी परेशानी हो रही है।


https://ift.tt/J1wFhRj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *