कानपुर में कैंट से सपा विधायक मो. हसन रूमी सड़क की खुदाई करने पर इंजीनियर पर भड़क गए। उन्होंने काम रुकवा दिया। विधायक ने कंपनी के इंजीनियर से पूछा कि तुम्हारी NOC कब तक की है? इसका इंजीनियर कोई जवाब नहीं दे सके। विधायक ने बीच सड़क पर ही इंजीनियर से कहा- यू आर टोटली स्टुपिड। तुम पागलमैन हो। विधायक ने कंपनी के इंजीनियर को फटकारा कानपुर के जाजमऊ में नमामि गंगे योजना के तहत WABAG नाम की कार्यदायी संस्था पानी के पाइप डालने का काम कर रही है। बीकेडी चौराहे पर गुरुवार दोपहर 3:40 बजे कंपनी ने कर्मचारियों ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई का काम कर रहे थे। तभी क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया और इसकी सूचना विधायक को दी। विधायक मो. हसन रूमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी के प्रेसिडेंट इंजीनियर बालाजी को बुलाया। विधायक ने इंजीनियर से कहा कि बताओ तुम्हारी एनओसी कब तक की है? लाओ मुझे एनओसी दिखाओ। मगर इंजीनियर NOC नहीं दिखा सके। तभी विधायक को गुस्सा आ गया। वह बोले- तुमने हमको पागल समझा है। काम तुम नहीं करोगे। समय निकल जाने के बाद भी तुम्हारी वैलीडिटी बनी रहेगी? इंजीनियर को ब्लडी बास्टेड मैन बोलकर काम रुकवा दिया क्या बात करता है पागलमैन, तुम स्टुपिड आदमी हो यार, यू आर टोटली स्टुपिड। मुझे अभी इसी वक्त अपनी एनओसी दिखाइए। तुम्हारे काम की एनओसी कब तक की है। मुझे पहले एनओसी दिखाइए। मैं खुद हर एक चीज को जानता हूं। तुम यहां पर क्या कर रहे हो। ब्लडी बास्टेड मैन। इसके बाद विधायक ने काम बंद करवा दिया। विधायक हसन रूमी ने बताया कि मैंने विधायक निधि से दो महीने पहले सड़क बनवाई थी। सड़क बनने के बाद ये लोग खोदाई करने आ गए। इनकी खोदाई के चलते आम जनमानस में काफी गुस्सा है। इन लोगों ने जहां-जहां सड़क खोदी है। वहां मरम्मत नहीं कराई। ऐसी छोड़ दी है। इससे सड़क पर जाम लग रहा है। ट्रक-ट्रैक्टर गड्ढे में फंस रहें हैं। ये सड़क दरगाह और मंदिर दोनों तरफ़ जाती है। यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को काफ़ी परेशानी हो रही है। जब तक ये सड़क की मरम्मत नहीं कराते हैं, काम नहीं होने देंगे। इन लोगों ने पूरा जाजमऊ खोद डाला है। लोग क्या बोले, वो पढ़िए- अमीन ने कहा- खोदाई से कारोबार प्रभावित हो रहा मोहम्मद अमीन ने बताया कि दो साल बाद सड़क बनी थी। कारोबार अच्छा चल रहा है। अब दोबारा खोदाई होने से बड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। कंपनी की खोदाई से क्षेत्रीय लोग दुखी हैं। लोग जाम में फंस रहे। दुकान पर सन्नाटा बना रहता है। फारुक बोले- 2 साल बाद सड़क बनी, फिर उसे खोदने आ गए फारूक निजामी ने बताया कि मैंने विधायक से कई बार सड़क बनवाने के लिए आवेदन किया गया। उसके बाद ये सड़क बनी। सड़क बनने से पहले निजी कंपनी के पदाधिकारियों से बात हुई थी कि अगर आपका कोई काम बाकी हो तो करवा लें। कंपनी ने समय मांगा, इस पर विधायक द्वारा समय दिया गया। जब जटेटा की ओर से बोला गया कि यहां पर कोई काम नहीं होना। तब सड़क बनी। अब ये फिर सड़क खोदने आ गए। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा- विधायक ने मौखिक अनुमति दी थी प्रोजेक्ट मैनेजर शशि मोहन सिंह ने बताया कि टेनरी के लिए लाइन डालने का काम किया जा रहा था। जल्द ही काम शुरू होगा। कंपनी को 2 महीने में काम खत्म करना है। सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और विधायक हसन रूमी ने मौखिक अनुमति दी थी। फिर भी काम रुकवा दिया गया। विधायक के साथ बात हो रही है। जल्द ही काम को शुरू किया जाएगा। …………………. ये खबर भी पढ़िए-
https://ift.tt/BfZQahi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply