DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में दो सगे भाई समेत तीन लुटेरे गिरफ्तार:चकेरी में ऑटो-बाइक से करते थे लूटपाट, अब जेल के अंदर

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले दो सगे भाई समेत तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये लुटेरे ऑटो और बाइक का इस्तेमाल कर घटनाओं को अंजाम देते थे। बुधवार तड़के इनकी गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान नितेश केसरवानी, दमन दिवाकर और राज गिहार उर्फ गंधा के रूप में हुई है। नितेश और दमन सगे भाई हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और एक ऑटो-रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कांशीराम कॉलोनी के प्रेम कुमार को 1 जनवरी को रामादेवी चौराहे से घर जाते समय ऑटो-रिक्शा में बैठाकर मंगलाविहार पुलिया के पास मोबाइल और पैसे छीन लिए गए थे। लुटेरे उन्हें ऑटो से उतारकर फरार हो गए थे। इसी तरह, संजीव नगर निवासी सर्वेश कुमार वर्मा, जो उन्नाव में टैक्स कलेक्टर हैं, 29 नवंबर को रामादेवी चौराहे से घर जा रहे थे। एचएएल टाउनशिप के पास ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने उनसे मोबाइल और पैसे लूट लिए थे। एक अन्य घटना में, पटेलनगर की एमसीए छात्रा आस्था शर्मा कोचिंग से लौट रही थीं, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। इन तीनों ही मामलों में चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नितेश कुमार और दमन दिवाकर सगे भाई हैं। ये दोनों अपने एक साथी के साथ मिलकर घूम-घूम कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों भाइयों के खिलाफ चकेरी थाने में पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं।


https://ift.tt/eSzfFma

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *