DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में दो लोगों ने किया सुसाइड:आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने दी जान, खाने को बुलाने पहुंची पत्नी को लटकता मिला शव

बर्रा और हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में दो लोगों ने फंदा लगाकर कर सुसाइड कर लिया। बर्रा में शराब पीकर घर आए युवक ने कमरे में फंदा लगा लिया। वहीं हनुमंत विहार में आर्थिक संकट से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर कर जान दे दी। सुबह सोकर उठे परिजनों ने शव फंदे से लटकता देख पुलिस को जानकारी दी। केस-1 ईडब्ल्यूएस कर्रही निवासी सनी सोनी (35) ग्लास विंडो का काम करते थे। परिवार में मां पुष्पा, पत्नी सोनी व दो बच्चे है। चचेरे भाई रवि ने बताया कि सोमवार शाम सनी शराब पीकर आए। इस दौरान मां पुष्पा सकठ की पूजा की तैयारी कर रही थी। तभी कमरे में जाकर सनी ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। देर रात पत्नी खाने के लिए बुलाने पहुंची तो पति का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने जांच पड़ताल की। केस–2 हनुमंत विहार निवासी अमित दुबे (44) सब्जी का ठेला लगाते थे। रिश्तेदार राजेश पांडेय ने बताया कि अमित की पत्नी की कई सालों पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में मां सुमन, बेटी सौम्या और बेटा विभू है। बताया कि अमित लंबे समय से बेरोजगार था, परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी का ठेला लगाता था। आर्थिक स्थितियां ठीक न होने के कारण वह काफी समय से परेशान चल रहा था। जिससे तंग आकर अमित ने मंगलवार शाम कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन सोकर उठे तो शव फंदे से लटकता मिला।


https://ift.tt/GVjDhsF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *