कानपुर के जाजमऊ स्थित केडीए जूता मार्केट में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर बनी 25 दुकानों को हटाया गया। सड़क पर तख्त लगाकर बैठे दुकानदारों को भी चेतावनी देकर हटाया गया। जोन-2 के जेई अंकित ने बताया कि यह कार्रवाई सीएम ग्रिड सड़क परियोजना के तहत की गई है। इस परियोजना में जाजमऊ के वीआईपी मार्ग (गल्ला गोदाम) से लेकर लालबंगला चौराहे तक सड़क का निर्माण होना है। उन्होंने बताया कि इन दुकानदारों को पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। शेष अतिक्रमणकारियों को अपना कब्जा हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने पक्के मकानों पर लाल निशान लगाए और उन्हें दो दिन के भीतर खाली करने की चेतावनी दी।
https://ift.tt/8tQU9eV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply