DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कलेक्ट्रेट में महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई:कहा- महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, शिकायत पर कार्रवाई के आदेश

लखीमपुर खीरी में प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के अटल सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। महिलाओं ने मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, आर्थिक शोषण और थानों में सुनवाई न होने जैसी गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। जनसुनवाई के दौरान अटल सभागार में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने एक-एक कर सभी पीड़ित महिलाओं की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सुजीता कुमारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुजीता कुमारी ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अन्याय को सहन न करें और निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। महिला आयोग उनकी हर संभव सहायता करेगा। जनसुनवाई के दौरान प्रशासन, पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


https://ift.tt/OhSgJ3p

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *