DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से बाइकसवार की मौत:पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, दावत में शामिल होने जाते समय हादसा

कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के किशनपुर चौराहे पर गुरूवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों बाइक सवार को सड़क पर तड़पता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की 2 तस्वीरें… रिश्तेदार के घर दावत में शामिल होने जा रहा था मृतक मृतक की पहचान एटा जिले के अलीगंज स्थित उमेद नगला निवासी उपेंद्र पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। बताया गया कि उपेंद्र तालग्राम में अपनी रिश्तेदारी में घूमने आया था और छिबरामऊ में एक दावत में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मारी दी। घटना की सूचना मिलते ही तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अपने वाहन से सीएचसी तालग्राम भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का नाम विता देवी और मां का नाम किशोरी है। उसकी तीन बेटियां हैं, जिनमें पलक (7 साल), झलक (4 साल) और पल्लवी (1 साल) शामिल हैं। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने जानकारी दी कि युवक के पास से एक फोन मिला है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


https://ift.tt/HNd4mly

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *