औरैया में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पाता रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर दूर पाता गांव के सामने डाउन लाइन पर एक युवक का शव मिला है। देर रात उसकी पहचान पाता गांव निवासी आशीष कुमार (32) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशीष अपने पिता उदय नारायण दोहरे के साथ खेती का काम करता था। पाता गांव के सामने से दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग गुजरता है, जिसके दूसरी ओर किसानों के खेत हैं। ग्रामीण अक्सर रेलवे लाइन पार कर अपने खेतों पर जाते हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे आशीष अपनी फसल देखने के लिए रेलवे लाइन पार कर खेतों पर गया था। देर शाम वापस लौटते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक मैन की सूचना पर पाता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। देर रात करीब 11 बजे आशीष के पिता उदय नारायण ने चौकी पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक आशीष अपने तीन भाइयों (शुशील 34 वर्ष, उपदेश 24 वर्ष) और एक बहन प्रियंका (20 वर्ष) में दूसरे नंबर पर था। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक आशीष खेतों से वापस घर लौटते समय रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
https://ift.tt/iQUvAzS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply