अछल्दा थाना क्षेत्र के आशा गांव में गुरुवार को एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आशा गांव निवासी मुकेश वाल्मीकि पुत्र प्रेमदास वाल्मीकि के रूप में हुई है। मुकेश अपने पीछे पत्नी अनिता और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों के अनुसार, मुकेश गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बिना कुछ बताए घर से चला गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब 2 बजे आशा गांव में ताल खिरिया के पास खेत में खाद डाल रहे एक युवक ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद उसने ग्रामीणों और परिजनों को सूचित किया। मृतक के पिता प्रेमदास वाल्मीकि ने बताया कि मुकेश 1 फरवरी को अपनी पत्नी अनिता और बच्चों को कानपुर देहात के इंवारे गांव स्थित ससुराल छोड़ने गया था। 2 फरवरी को वापस लौटने के बाद से ही वह गुमसुम और परेशान दिखाई दे रहा था। मुकेश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पांच बच्चों में बड़ी बेटी महक (11 वर्ष), मधु (8 वर्ष), बेटा पुल्ली (6 वर्ष), एक अन्य बेटी (2 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी लाली (12 माह) शामिल हैं। इस घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है। घटना की सूचना 112 पुलिस के माध्यम से अछल्दा थाना पुलिस को मिली। उपनिरीक्षक राशिद हुसैन और इटैली चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
https://ift.tt/GoL73tf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply