हाल ही में पदोन्नति पाने के बाद लखनऊ जोन के ADG (अपर पुलिस महानिदेशक) बनाए गए IPS प्रवीण कुमार को गुरुवार को उनके बेहतरीन काम के लिए रामजन्मभूमि परिसर में सम्मानित किया गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं परिसर में कार्यरत सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संयुक्त रूप से सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, एलएंडटी के परियोजना निदेशक विनोद कुमार मेहता व अन्य ने एडीजी जोन को शाल, रामनामा व शाल भेंट किया। भीड़ नियंत्रण और भक्तों की सुरक्षा देने का उनका काम बेहद सराहनीय रहा महासचिव चंपतराय ने रामलला की प्रतिमा भेंट कर उनके अयोध्या में लंबे कार्यकाल को याद किया। कहा, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या के रूप में उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय से लेकर अब तक कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। भीड़ नियंत्रण और भक्तों की सुरक्षा देने का उनका काम बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने नए कार्यभार के लिए बधाई भी दी। साथ ही कहा कि वे अब भी अयोध्या से जुड़े रहेंगे। एक दिन में चार लाख तक श्रद्धालुओं को सुगमता से रामलला का दर्शन भी कराया
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने कहाकि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आइजी अयोध्या के ही कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने सरल तरीके से भीड़ प्रबंधन कर न सिर्फ उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि एक-एक दिन में चार लाख श्रद्धालुओं को सुगमता से रामलला का दर्शन भी कराया। इस अवसर पर टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के परियोजना प्रबंधक राजीव दुबे, रामजन्मभूमि पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार, ट्रस्ट के इंजीनियर जगदीश आफले, रामशंकर यादव टिन्नू, रेडियो शाखा प्रभारी अर्जुनदेव सिंह , आरक्षी अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं, रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में भी महंत डा. भरत दास ने एडीजी जोन प्रवीण कुमार को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया और उनके रामनगरी के कार्यकाल को उत्कृष्ट बताया। इस अवसर पर एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, अभिषेक दास व अन्य भी उपस्थित रहे
https://ift.tt/2uMlUhI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply