बागपत में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मेरठ जोन भानु भास्कर और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज राय और अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुरा महादेव मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण सहित सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के पुजारियों से भी मुलाकात कर मंदिर से संबंधित व्यवस्थाओं, परंपराओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर्व और मेला अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बागपत स्थित पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां फाल्गुन और श्रावण मास में विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों की संख्या में शिव भक्त भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना आवश्यक हो जाता है। फाल्गुन मास के मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मंदिर समिति के सदस्यों से भी बातचीत की और मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। कांवड़ मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
https://ift.tt/k8B9DRG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply