DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा मेडिकल कॉलेज में 6 बेड का ICU स्थापित:प्राचार्य ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, गंभीर मरीजों को मिलेगा इलाज

एटा मुख्यालय स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में स्थापित किए गए 6-बेड के नए आईसीयू का भी निरीक्षण किया, जहां गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा। प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नई इमरजेंसी का भ्रमण करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें 30 बेड स्थापित किए गए हैं, जिसे आईसीयू वार्ड, रेड जोन, ग्रीन जोन और येलो जोन में विभाजित किया गया है।
लबीर सिंह ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। एक हिस्से का नवीनीकरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे हिस्से का काम भी प्रगति पर है और सोमवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले ये आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन अब नई इमरजेंसी में इन्हें चालू कर दिया गया है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि इमरजेंसी के चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें बागवानी और फल-फूलदार वृक्ष लगाए जा रहे हैं। मरीजों के तीमारदारों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में एटा में कार्डियक और न्यूरो सुपर स्पेशलिटी जैसी व्यवस्थाएं मौजूद नहीं हैं और फिजिशियन डॉक्टर ही उपचार कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इन सुविधाओं को भी लागू किया जाएगा।


https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000×1000/web2images/521/2026/02/05/3a26fe82-40f8-4a33-a76e-36a6c44da3a8_1770290634985.jpg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *