DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में युवती का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही सुसाइड, पोस्टमॉर्टम को भेजा

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस को बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि ग्राम सालेपुर निवासी ज्योति (18) पुत्री गुलाबशंकर लोध ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से प्रारंभिक पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि ज्योति बीते सोमवार को गांव के ही रहने वाले रामजी (करीब 20 वर्ष) पुत्र राकेश लोध के साथ कहीं चली गई थी। मंगलवार को रामजी उसे वापस घर छोड़कर चला गया। बुधवार सुबह ज्योति का शव खेत में मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग, पारिवारिक परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।


https://ift.tt/lPpxvFU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *