उन्नाव डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में तकिया मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने की। इसमें अधिकारियों को मेले की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। यह मेला 11 दिसंबर से 29 दिसंबर तक सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव एवं मोहब्बत शाह बाबा परिसर में लगेगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं और आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान, उप जिलाधिकारी बीघापुर ने मेले की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और आयोजन से जुड़ी प्रमुख व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जोर देकर कहा कि मेले में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सेवाएं, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को मेले की पूरी अवधि में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने और दुकानदारों के लिए डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि कूड़ा इकट्ठा न हो। पेयजल व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए। विद्युत विभाग को मेले में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने, जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जर्जर तारों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग को फायर से संबंधित सभी मानकों का पालन करने, पानी के ड्रम और रेत की बाल्टियों की व्यवस्था करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेले में चिकित्सा शिविर स्थापित करने, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती पहले से तय करने और हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए। ठंड को देखते हुए, एसडीएम को मेले स्थल पर अलाव की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। एआरएम रोडवेज को पार्किंग स्थलों का चयन कर वहां उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि मेले के दौरान कोई भी पशु खुले में न घूमे और सभी छुट्टा पशुओं को संबंधित गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया जाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल और होमगार्डों की तैनाती के आदेश भी जारी किए गए।साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी जिला स्तर से करने को कहा गया।अपर जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मेले की अनुमति जिस अवधि के लिए दी गई है, आयोजन उसी अवधि तक सीमित रहना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, एआरएम रोडवेज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सीओ बीघापुर, बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्युत विभाग एवं अन्य अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जुड़े।
https://ift.tt/RqC02D1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply