उन्नाव जनपद में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी ज्योति (18) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ज्योति दो दिन पहले एक युवक के साथ घर से गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
https://ift.tt/vq7oLYF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply