उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दौरे पर आ रहे हैं वे यहां कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रकथा महोत्सव’ में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावी छात्रों को मोटरसाइकिल और स्कूटी देकर सम्मानित भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी दोपहर 2:20 बजे से 3:20 बजे तक नंदिनी नगर में आयोजित इस ‘राष्ट्रकथा महोत्सव’ में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विख्यात कथावाचक सद्गुरु रितेश्वरजी महाराज के प्रवचन हैं। यह महोत्सव अध्यात्म और राष्ट्रवाद के संगम के रूप में देखा जा रहा है। आध्यात्मिक सत्र के साथ ही, मुख्यमंत्री एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भी हिस्सा बनेंगे। प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहित करेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को मोटरसाइकिल और स्कूटी प्रदान की जाएगी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हर वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर लगभग 16 जिलों के छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित करते हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा गोंडा के नंदिनी निकेतन पहुंचेंगे। अयोध्या एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा उनकी अगवानी करेंगे और पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गोंडा जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और नंदिनी निकेतन के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:20 बजे नंदिनी निकेतन से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। बीते दिनों उत्तराखंड पहुंचकर के बृजभूषण के सांसद बेटे करण भूषण सिंह ने राष्ट्र कथा महोत्सव को लेकर के उत्तराखंड के सीएम को आमंत्रण पत्र देकर उन्हें आमंत्रित किया था।
https://ift.tt/JnKiETD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply