DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इमामबाड़ा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:फतेहपुर में मुस्लिम समाज ने डीएम से शिकायत की

फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना स्थित कदीमी इमामबाड़ा और अखाड़ा परिसर की जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए ताजिया व अलम इंतजामिया कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कमेटी ने इस मामले के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि यह इमामबाड़ा और अखाड़ा मैदान वर्ष 1947 से मोहर्रम की पांच तारीख को शहर भर के अलमों के जुलूसों का मुख्य पड़ाव रहा है। इसी स्थल पर लकड़ी खेलने और बनेठी जैसे परंपरागत धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जो वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा हैं। कमेटी का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो व्यक्तियों द्वारा इमामबाड़ा और अखाड़ा की जमीन पर अवैध निर्माण कर मौके की वास्तविक स्थिति को बदला जा रहा है। इस अवैध निर्माण से न केवल धार्मिक आयोजनों में बाधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि समुदाय की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। ताजिया व अलम इंतजामिया कमेटी ने जिलाधिकारी से इस प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर परिसर की पूर्व स्थिति बहाल करने की मांग की है। कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में परवेज, शब्बीर, खलील खान, कासिम अली, कफील अहमद, रियाज सहित कई अन्य लोग शामिल थे। कमेटी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।


https://ift.tt/Bm6j5ic

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *