DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हुई सपा विधायक की फॉर्च्यूनर:मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय मऊ के दोहरीघाट में हुआ हादसा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर एच एन पटेल की फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार हो गई। सपा विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी उस समय हादसे का शिकार हुई। जब गोरखपुर के बड़हलगंज से मऊ जिले के दोहरीघाट की तरफ गोठा जा रही थी। इसी दौरान गोठा पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार वाहन ने सपा विधायक की फॉर्च्यूनर में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से विधायक की फॉर्च्यूनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और फॉर्च्यूनर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इस हादसे में फॉर्च्यूनर पर बैठे लोग सकुशल बच गए। इस बात की पुष्टि सपा विधायक डॉक्टर एच एन पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की है। विधायक ने नहीं उठाया फोन
सपा विधायक डॉ एच एन पटेल ने इस दुर्घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देते हुए पोस्ट किया कि सड़क हादसे में गाड़ी बुरी तरह से डैमेज हो गई पर गाड़ी में बैठे लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सपा विधायक ने अपने सभी शुभचिंतकों से अपील की कि आप लोग परेशान ना हो। ईश्वर की कृपा से सभी लोग सुरक्षित हैं। वही इस बारे में जब सपा विधायक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। बताते चले की डॉक्टर एच एन पटेल मर्सिडीज़ की लग्जरी कार से चलते हैं। विधायक के काफिले में यह फॉर्च्यूनर भी रहती है।


https://ift.tt/r6lyeCJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *