आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के चकचौरा गांव के रहने वाले शेखर बिंद उनके साथी अमरचंद राजभर और गांव के ही विपक्षी रवि विशाल संदीप और सचिन राजभर ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। इस हमले में पीड़ित अच्छेलाल बिंद को गंभीर चोटें भी लगी थी। इस बवाल में पीड़ित अच्छे लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था जिसमें गंभीर रूप से घायल हुआ हूं। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी मामले की विवेचना में जुटी थाने की पुलिस को सूचना मिली की तीन संदिग्ध आरोपी सड़क मार्ग से कहीं फरार होने जा रहे हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही थाने के सब इंस्पेक्टर मनीष सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगे। तीनों लोगों की पहचान आरोपी सचिन राजभर संदीप राजभर और रवि राजभर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हमले किए जाने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाठी डंडे भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/rG4UPMA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply