DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या की:4 साल पहले जेल से छूटा था, रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था

आगरा में भाई ने गोली मारकर बहन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई कई साल पहले जेल गया था। तब वह कुछ रुपए बहन के पास रख गया था। जेल से बाहर आकर वह बहन से अपने रुपए मांग रहा था। कई बार रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो चुका था। बुधवार रात को आरोपी भाई हरि सिंह अपने दोस्तों के साथ बहन के घर पहुंचा। यहां रुपयों को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में उसने बहन को गोली मार दी। गोली महिला के सीधे सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ भाग गया। पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर का है। अब जानिए पूरा मामला…. 4 साल पहले जेल से छूटा ताजगंज के गोबर चौकी के रहने वाले हरी सिंह मारपीट के मामले में जेल में बंद था। जेल जाने से पहले हरि सिंह कुछ रुपए अपनी बहन को रखने के लिए दे गया। 4 साल पहले जेल से छूट कर आया था। उसकी बहन अनीता ने ही उसकी जमानत कराई थी। वो काफी समय से अपने रुपए मांग रहा था। मगर बहन उसे रुपए वापस नहीं कर पा रही थी। इसके लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। उसने अनीता पर कई बार हमला भी किया। रुपए मांगने अनीता के घर गया बुधवार को अनीता कुशवाहा, उसका पति श्याम और एक अन्य युवक शादी से लौटकर आया था। तभी हरि सिंह उसके घर पहुंचा और रुपए मांगने लगा। दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर हरि सिंह ने अनीता को गोली मार दी। गोली लगने से अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हरि सिंह वहां से भाग निकला। पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में लगी हुई है। डीसीपी सिटी अली अब्बास में बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया- बहन-भाई के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


https://ift.tt/SplZJcb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *