आगरा जिला न्यायालय के दीवानी परिसर के पास स्थित तीन मंजिला अपार्टमेंट रघुबीर कुंज में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। सुबह वहां पहुंचकर देखा गया कि अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर का वह कमरा, जिसमें आग लगी थी, पूरी तरह जल चुका था। कमरे में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग की जानकारी मिली, वे अपने घरों से बाहर निकलकर अपनी गाड़ियों को भी सुरक्षित स्थान पर ले गए। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, पहले आग लगी और उसके बाद ग्राउंड फ्लोर में रखा आधा भरा गैस सिलेंडर फट गया। जिस जगह आग लगी, वहां अपार्टमेंट के वाहन खड़े थे, लेकिन समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस हिस्से में आग लगी थी, वहां पूरी बिल्डिंग के कटआउट्स भी थे। जो पूरी तरह जल गए हैं। फिलहाल पूरी बिल्डिंग में बिजली नहीं आ रही है। आग और धुएं की चपेट में आने से पहली मंजिल तक धुआं फैल गया। लोगों ने बताया कि यह धुआं देखकर ही उन्हें आग का पता चला। पहली मंजिल पर रहने वाली महिला ने बताया कि आग लगते ही बहुत तेज आवाज हुई, लेकिन समय रहते वह और परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट या चौकीदार द्वारा जलाए गए अलाव की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
https://ift.tt/XpRh7re
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply