DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा के तीन मंजिला अपार्टमेंट में फटा सिलेंडर:ग्राउंड फ्लोर पर रखे कबाड़ जला, फ्लैट के दो परिवार सुरक्षित निकाले गए

जनपद न्यायालय के दीवानी परिसर के पास स्थित तीन मंजिला अपार्टमेंट रघुबीर कुंज में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर रखे कबाड़ के सामान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गैस सिलेंडर फटने से आग पहली मंजिल तक पहुंच गई। हादसे में दो फ्लैटों का सामान जल गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन संजय प्लेस के प्रभारी एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि रघुबीर कुंज के भूतल पर बने एक हॉल में कबाड़ का सामान भरा हुआ था। उसी हॉल में चार गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें तीन खाली और एक आधा भरा हुआ था। देर रात कबाड़ में आग लग गई, जिससे आधा भरा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर विस्फोट के बाद आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गईं। आग और धुएं के कारण अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। पहली मंजिल पर रोहित गुप्ता और दूसरी मंजिल पर अमित अग्रवाल का परिवार आग और धुएं में फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की चपेट में आकर रोहित गुप्ता और अमित अग्रवाल के फ्लैटों में रखा घरेलू सामान आंशिक रूप से जल गया, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि यह आशंका भी जताई जा रही है कि चौकीदार द्वारा जलाए गए अलाव से आग फैली हो। मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/2plcZ1J

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *