DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में तीन मंजिला खिलौना फैक्ट्री में लगी आग:साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र स्थित पंच नगरी की पुष्प विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात तीन मंजिला खिलौना फैक्ट्री में आग लग गई। बेसमेंट में रखे प्लास्टिक के रॉ मेटेरियल में लगी आग ने विकराल रूप से ले लिया। थोड़ी ही देर में आग की लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पिचकारी होती हैं तैयार पुष्प विहार कॉलोनी निवासी विष्णु कुमार की घर से सटी ‘विष्णु टॉयज’ नाम से फैक्ट्री है। यहां दिवाली के लिए बच्चों के तमंचा खिलौने और होली के लिए पिचकारी तैयार की जाती है। विष्णु कुमार का कहना है कि देर रात बेसमेंट हिस्से से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। बेसमेंट में भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें देख पड़ोसियों में अफरातफरी आग की लपटें और घना धुआं देखकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के घरों को सतर्क किया और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का दायरा लगातार बढ़ता गया। हालात बेकाबू होते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझाने का मोर्चा संभाला। रास्ता न होना बना कर्मचारियों के लिए मुसीबत दमकलकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती फैक्ट्री का संकरा रास्ता और मुख्य गेट के पास रखा सामान बना। देर तक अंदर न पहुंच पाने के कारण आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद जेसीबी और हथौड़ों की मदद से फैक्ट्री की पीछे की दीवार तोड़ी गई। जैसे ही बेसमेंट तक सीधी पहुंच बनी, दमकलकर्मियों ने अंदर घुसकर आग बुझाने का काम तेज किया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया, हालांकि देर रात तक धुआं उठता रहा। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। फैक्ट्री में रखा प्लास्टिक रॉ मटेरियल, तैयार खिलौने और मशीनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। नुकसान का सटीक आकलन बुधवार को किया जाएगा।


https://ift.tt/fFeQjny

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *