DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में पलटा ओवरलोड वाहन,खुली पोल:दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, लंबा जाम लग गया

अयोध्या जिले के नवीन मंडी से माल लादकर विक्रम जोत जा रही एक ओवरलोड गाड़ी हाईवे में बूथ नंबर-4 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया कि दो गाड़ियों का माल एक ही वाहन में लादे जाने के कारण अधिक भार हो गया था, जिससे चलते वाहन का टायर फट गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अयोध्या मौके पर पहुंची। टीआई कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में हमराही गोविंद सिंह, रणविजय यादव और राजेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए जाम को सुचारु रूप से खुलवाया। हालांकि इस घटना से ओवरलोड वाहनों पर कथित नियंत्रण के दावे का पोल खुलकर सामने आ गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लदे माल को दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित कर सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना कराया गया। समाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।


https://ift.tt/Gbx6Q8m

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *