DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अम्बेडकरनगर में सरयू नदी किनारे मिला युवक का शव:पैंट से मिली दवा की पर्ची, पहचान कराने में जुटी पुलिस

अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र स्थित महादेवा घाट पर सरयू नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, टांडा थाना इलाके के महादेवा घाट पर सरयू नदी के तट पर दोपहर के समय स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। युवक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की खबर तेजी से फैली और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टांडा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मौके पर ही उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को युवक के पैंट की जेब से एक पर्चा मिला है। यह पर्चा टांडा के ही एक अस्पताल का बताया जा रहा है, जिस पर मानसिक रोग से संबंधित दवाएं लिखी हुई हैं। यह महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को युवक की पहचान तक पहुंचने में मदद कर सकता है। थानाध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दवा के पर्चे के माध्यम से युवक की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है ताकि शव की पहचान जल्द से जल्द हो सके।


https://ift.tt/wQ1GP6O

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *