DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अम्बेडकरनगर में आम के बाग में युवक का शव मिला:पुलिस ने नीचे उतरवाया, नशे का आदी था, रात में घर से निकला था

अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक आम के बाग में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरिया गांव के पास स्थित एक आम के बाग में स्थानीय लोगों ने एक पेड़ से फंदे पर लटके युवक का शव देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र तफसीर हुसैन, निवासी अरिया के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोहम्मद जैद नशे का आदी था और वह मंगलवार रात में घर से निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पांडेय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


https://ift.tt/0ZjgRVO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *