अमेठी के त्रिशुंडी स्थित सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण कैंप में 16वें बैच के नव आरक्षियों की फाइनल रिहर्सल दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1660 नव आरक्षी शामिल हुए। मुख्य दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित होगा। इस परेड समारोह में नव आरक्षियों ने अपने करतब दिखाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन जवानों को 44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें जंगल प्रशिक्षण और जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण शामिल था, ताकि वे आपात स्थिति में प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहकर राष्ट्र विरोधी ताकतों का सामना कर सकें। पहले 3 तस्वीरें देखिए… शुक्रवार को दीक्षांत समारोह के बाद ये सभी जवान देश की विभिन्न सीमाओं और नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात किए जाएंगे। वे देश के दुश्मनों और आतंकवादियों से लोहा लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिदेशक (प्रशिक्षण) बल्लभ चंद्र शर्मा ने परेड की सलामी ली। विशिष्ट अतिथियों में कमांडेंट (मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी) विनय कुमार त्रिपाठी, उप कमांडेंट पुष्कर सिंह बड़वाल, सहायक कमांडेंट विनायक रंजन, विवेक पटेल, अमित कुमार और राधेश्याम प्रजापति शामिल रहे।
https://ift.tt/QXfRDyW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply