DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में 13 में 5 ब्लैक स्पॉट का काम पूरा:हादसों रोकने की तैयारी, रोड साइन, मोड़ संकेतक, कैट्स आई, रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगे

अमेठी में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए पुलिस विभाग ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर संकेतक और अन्य सुरक्षात्मक उपाय करने की तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। चिन्हित 13 ब्लैक स्पॉट में से 5 पर रोड साइन, मोड़ संकेतक, कैट्स आई और रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा चुके हैं। शेष 8 ब्लैक स्पॉट पर भी काम जारी है, ताकि हादसों को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। पिछले छह माह में जिले में कुल 227 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें जुलाई में 44 दुर्घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई और 28 घायल हुए। अगस्त में 38 दुर्घटनाओं में 16 मौतें और 26 घायल हुए। सितंबर में 28 दुर्घटनाओं में 18 मौतें और 21 घायल हुए। अक्टूबर में 28 दुर्घटनाओं में 15 मौतें और 17 घायल हुए। नवंबर में 45 दुर्घटनाओं में 28 मौतें और 28 घायल हुए। वहीं, दिसंबर में 44 दुर्घटनाओं में 20 मौतें और 32 लोग घायल हुए। सड़क दुर्घटनाओं में हताहतों का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2023 में पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 330 दुर्घटनाओं में 228 लोगों की जान गई थी और 155 लोग घायल हुए थे। 2024 में 356 दुर्घटनाओं में 242 मौतें और 205 घायल दर्ज किए गए। वहीं, 2025 में दुर्घटनाओं की संख्या लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 419 हो गई, जिसमें 274 लोगों की मौत हुई और 226 लोग घायल हुए। यह आंकड़े सड़क सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं। जिले में कई स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें पीपरपुर थाना क्षेत्र में दुर्गापुर चौराहा, मुंशीगंज में मुंशीगंज चौराहा व जामो-भादर रोड चौराहा, मुसाफिरखाना में धरौली हाइवे, कस्थुनी पूरब हाइवे, पूरे प्रेमशाह व नागेश्वरगंज हाइवे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, फुरसतगंज में अतेलवा चौराहा व निगोहां, कमरौली में हाइवे रेलवे क्रासिंग, इन्हौंना में इन्हौंना चौराहा, गौरीगंज में बाबूगंज चौराहा तथा जायस में कासिमपुर भी चिन्हित ब्लैक स्पॉट में शामिल हैं। इनमें से कमरौली रेलवे क्रासिंग, कासिमपुर, इन्हौंना चौराहा, पूरे प्रेमशाह, बाबूगंज और जामो-भादर रोड चौराहा पर सुरक्षात्मक उपाय किए जा चुके हैं।


https://ift.tt/Xxwgycu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *