DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा:विजिबिलिटी घटी, वाहनों की रफ्तार धीमी, ठंड और गलन बढ़ी

अमेठी में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कम विजिबिलिटी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और तापमान में गिरावट से गलन बढ़ गई है। जिले में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। इसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट, फॉग लाइट और तेज हॉर्न का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ना पड़ रहा है। अमेठी में पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते शनिवार और रविवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को हल्की धूप के साथ दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार को पूरे जिले में बारिश हुई, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई। देर रात मौसम ने फिर करवट ली और भीषण कोहरा छा गया। लगातार दो दिनों से कोहरे के कारण जिले का तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे गलन और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।


https://ift.tt/UhCBHRn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *