अमेठी में एक युवक की हत्या कर उसके शव को गोमती नदी में फेंक दिया गया। आज सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और विधिक कार्यवाही शुरू की। घटनास्थल पर मृतक के चप्पल और खून के धब्बे मिले हैं। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। सीओ अतुल कुमार सिंह समेत स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खेममऊ गांव के मल्हान का पुरवा गांव की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रमेश कुमार मल्लाह के रूप में हुई है, जो बीती रात अपने घर से निकला था। रात भर घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। आज सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर भारी मात्रा में खून के धब्बे और एक चप्पल दिखाई दी। अनहोनी की आशंका में परिजन और ग्रामीण करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोमती नदी के पास पहुंचे, जहां उन्हें नदी में शव दिखाई दिया। नदी में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाजार शुकुल पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले पर बाजार स्कूल थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/dMgSutV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply