DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरोहा में हिंदुओं को गाली देने वाली भाभीजान समरीन अरेस्ट:सोशल मीडिया पोस्ट में हिंदू लड़कियों पर की थी अभद्र टिप्पणी

अमरोहा में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली भाभीजान समरीन निशा अरेस्ट हो गई हैं। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनपर ये कार्रवाई की। समरीन ने 3 दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें हिंदू लड़कियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हुआ। हिंदू संगठनों ने महिला पर कार्रवाई की मांग की थी। अमरोहा के एक युवक ने थाने में केस दर्ज कराया था। हालांकि बाद में एक और वीडियो पोस्ट कर समरीन ने माफी मांगी थी। मामला देहात थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… 2 फरवरी को अमरोहा के रहने वाले प्रतीक शर्मा ने देहात थाने में शिकायत दी। इसमें कहा- सुल्तानपुर गांव की रहने वाले सरफराज की पत्नी समरीन निशा (30) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें हिंदू युवतियों और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। गाली-गलौज भी की थी। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। विरोध के बाद समरीन निशा ने एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने माफी मांगी थी। आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए कहा था- आगे से ऐसी गलती नहीं होगी, लेकिन तब तक पुलिस ने समरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत समरीन निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने समरीन निशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। ——————- ये खबर भी पढ़ें… सुसाइड करने वाली 3 बहनों का रहस्यमयी कमरा:दीवारों पर स्केच, क्रॉस के निशान, लिखा- मैं बहुत अकेली हूं
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का यह वह फ्लैट है, जहां से कूदकर 3 नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने सुसाइड कर लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लव गेम’ में इतना डूब चुकी थीं कि वह उससे बाहर नहीं निकल पाईं।भास्कर रिपोर्टर फ्लैट के उन 2 कमरों में पहुंचा जहां से तीनों बहनें कूदी थीं। फ्लैट में 3 कमरे हैं। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/IyuHjOA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *