ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ज्ञान प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में लखनऊ से शुरू हुई अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा बुधवार को बलिया पहुंची। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित करने की मांग की। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में लाने की है। उन्होंने कहा, ‘हम प्रोटेक्शन एक्ट नहीं चाहते, हम एडवोकेट सिक्योरिटी बिल चाहते हैं, जिसे संसद पारित करे।’ शुक्ला ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि यूपी सरकार ने गैर-सहायता प्राप्त और सहायता प्राप्त शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा जारी किया है, लेकिन अधिवक्ताओं के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग अधिवक्ताओं के लिए न तो कोई पेंशन योजना है और न ही युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन भत्ता। इन सभी मुद्दों को लेकर एसोसिएशन जागरूकता अभियान चला रहा है। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश सहित आधे से अधिक राज्यों से इस अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का संकल्प प्रस्ताव पारित हो। यह संकल्प प्रस्ताव संसद में कानून का रूप ले, जिससे अधिवक्ताओं को सुरक्षा मिल सके।
https://ift.tt/hQe90VY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply