अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का अवसर सुनहरा अवसार है। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभिभावक 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश शैक्षिक सत्र 2026 के लिए अटल आवासीय विद्यालय, गंभीरवन, आजमगढ़ मंडल के जनपदों आजमगढ़ और मऊ के लिए है। इसमें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के दौरान निराश्रित हुए बच्चे और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, मऊ से किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र, समस्त आवश्यक अभिलेखों और तीन अतिरिक्त फोटो के साथ 31 जनवरी 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।
https://ift.tt/bH392M0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply