DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर पुलिस ने 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:22 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे, एसपी ने दी सचेत रहने की सलाह

अंबेडकरनगर पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आम लोगों के गुम हुए मोबाइलों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस कार्यालय में गठित मोबाइल रिकवरी सेल की टीम ने अथक प्रयास कर यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर एसपी ने लोगों को महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह भी दी। उन्होंने सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे न केवल आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि कानूनी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मोबाइल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा, क्योंकि इनमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी होती है। साइबर सुरक्षा के संबंध में एसपी ने लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) साझा न करें। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति फोन पर पैसों की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराएं।


https://ift.tt/kGvoYrx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *