आज से कमजोर पड़ेगा मानसून:सितंबर में सामान्य से 133% ज्यादा बारिश; 424 लोगों की मौत, 45 लापता, 1602 घर टूटे

हिमाचल में तबाही मचाने के बाद मानसून आज (20 सितंबर) से कमजोर पड़ने की संभावना है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह के वक्त धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कल 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस मानसून सीजन (1 जून 19 सितंबर के बीच) में सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 701.7 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 1021.6 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। शिमला में सामान्य से 107 प्रतिशत और कुल्लू में नॉर्मल से 106 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 84 प्रतिशत ज्यादा, चंबा में 37 प्रतिशत, हमीरपुर 63, कांगड़ा 20, किन्नौर 28, मंडी में 79, सिरमौर 41, सोलन में 74 और ऊना जिला में नॉर्मल से 65 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं। सितंबर महीने में भी सामान्य से 133 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर में बिलासपुर में सामान्य से 303% ज्यादा बारिश 1 से 19 सितंबर के बीच बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में 303 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। यही भारी बारिश तबाही का कारण साबित हुई है। राज्य में इससे 4749 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। मानसून सीजन में 424 लोगों की मौत, 45 लापता मानसून सीजन में 424 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 80 लोगों की मौत बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुई है, जबकि 45 लोग लंबे समय से लापता है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब इनके जिंदा होने की भी कम ही संभावना बची है। 1602 घर जमींदोज, 7015 को आंशिक नुकसान प्रदेश में बारिश 1602 घर पूरी तरह जमींदोज, 7025 को आंशिक नुकसान, 585 दुकानें और 6815 गोशालाएं टूट चुकी है। प्रदेश में लोगों के 30 हजार मवेशी भी इस आपदा का शिकार हो गए हैं। ऐसे में मानसून का कमजोर पड़ा प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है।

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर