CWC की मीटिंग, दिल्ली से पटना के लिए निकले राहुल:तेलंगाना की तरह बिहार जीतने की तैयारी; 3 राज्यों के CM समेत 170 बड़े नेता रहेंगे
आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होने जा रही है। मीटिंग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी। राहुल गांधी मीटिंग में भाग लेने के लिए दिल्ली से पटना के लिए निकल गए हैं। बैठक के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। साथ ही तेलंगाना की तरह बिहार जीतने का लक्ष्य भी साधेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का दावा है कि कांग्रेस इस बैठक में भाजपा को एक्सपोज भी करेगी। मीटिंग में देशभर के 170 से ज्यादा कांग्रेस नेता शामिल होंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए पटना में चार बड़े होटल के 175 कमरों को बुक किया गया है। खाने-पीने में वेजीटेरियन खाना रहेगा। खासकर राहुल गांधी के लिए बिहार का फेमस फूड लिट्टी-चोखा बनवाया जाएगा। तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद कांग्रेस सरकार बनी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की इस बैठक को बेहद अहम मान रही है। पार्टी का दावा है कि मीटिंग बिहार में सत्ता परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साल 2023 में तेलंगाना में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने वहां CWC की बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बैठक से कांग्रेस पार्टी को वहां फायदा भी मिला था। इस बैठक के जरिए बिहार चुनाव में कांग्रेस खुद को केंद्र में रखने की कोशिश करती नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी इस बड़ी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं में भी जान फूंकने की कोशिश करेगी। CWC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source: देश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply