यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को टांगकर ले गई पटना पुलिस:नेताओं की कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा, CM हाउस घेरने निकले थे

पटना में कांग्रेस नेता एक बार फिर से सड़कों पर उतरे हैं। बिहार युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम से मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकले हैं। बारिश के बीच कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है। राजापुल के पास बैरिकेडिंग कर पुलिस ने प्रदर्शन को रोक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कॉलर पकड़कर सड़क घसीटकर राजापुल से हटाने की कोशिश की। वहीं यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु को पुलिस टांगकर अपनी गाड़ी तक ले गई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को डिटेन कर गाड़ी में बैठाया तो बाकी साथी पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। इसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस गाड़ी पर चढ़े नेताओं को हटाकर बाकी को अपने साथ ले गई। प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना 15 सितंबर को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि, बिहार में वोट चोरी का बंदोबस्त तो बैठाया जा रहा है, लेकिन अगर वोट चोरी से काम ना चले तो जाते-जाते गौतम अडाणी को सारी चीजें सौंप रहे हैं। पवन खेड़ा ने आगे बताया कि, किसानों से उनकी जमीन जबरदस्ती और धमकाकर ली जा रही है। इस प्लांट का शिलान्यास करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान कुछ किसानों को नजरबंद कर दिया गया, ताकि वे विरोध न कर सकें। वोट चोरी का लगातार आरोप लगा रही कांग्रेस कांग्रेस बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। राहुल गांधी ने कई बार बिहार में SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि SIR के जरिए गरीब-दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि यह सब BJP को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, ताकि वोट चोरी के जरिए चुनाव जीता जा सके। इसे लेकर राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी की। 17 सितंबर को सासाराम से शुरू हुई ये यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा दिया।

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर