पंजाब में NRI महिला के मर्डर की पूरी कहानी:71 की उम्र, तीसरा प्यार पाने लुधियाना आई; सुपारी लेकर टाइपिस्ट ने घर में जलाया शव
अमेरिका से तीसरे प्यार की तलाश में पंजाब आई 71 वर्षीय एनआरआई रुपिंदर कौर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या कराने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि ब्रिटेन में रहने वाले उसके 75 वर्षीय मंगेतर चरणजीत सिंह ग्रेवाल पर ही लगा है।
चरणजीत सिंह मूल रूप से पंजाब का ही रहने वाला है। उसकी रुपिंदर कौर से मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मुलाकात हुई थी। शादी करने का झांसा देकर उसने रुपिंदर से 35 लाख रुपए तक ठग लिए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। रुपिंदर ने दबाव बनाया तो उसने पंजाब बुलाकर किला रायपुर कोर्ट के टाइपिस्ट सुखजीत से उसकी हत्या करा दी। इसके लिए चरणजीत ने पूरी प्लानिंग की थी। वह बखूबी जानता था कि खुद वह ब्रिटेन में है, भारत की पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। वह अपने प्लान में कामयाब भी हो गया था। दो दिन तो शव को घर में ही कोयले पर जलाया गया। जब सारी चमड़ी जल गई और हड्डियां रही गईं तो उन्हें नाले में फेंक दिया गया। दो माह तक किसी को इस हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी। मगर, 3 चूक ने इस साजिश की पोल खोल दी। कैसे रुपिंदर को चरणजीत ने अपने जाल में फंसाया, कैसे रुपए ऐंठे, कैसे उसे भारत बुलाया, कैसे हत्या कराई, सुखजीत को कैसे राजी किया, कैसे शव को ठिकाने लगाया और किन गलतियों की वजह से हत्या को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा? पढ़िए दैनिक भास्कर की रिपोर्ट… पहले जानिए कैसे चरणजीत के संपर्क में आई रुपिंदर कौर… रुपिंदर की धमकी के बाद रची हत्या की साजिश… हत्या की, शव जलाया और फिर ऐसे सबूत मिटाए… ऐसे पुलिस के जाल में फंसा आरोपी सुखजीत… अब यहां जानिए पुलिस मामले में आगे क्या कर रही… सुखजीत अरेस्ट, भाई नामजद, चरणजीत का लुकआउट नोटिस जारी
SHO सुखजिंदर ने बताया कि आरोपी सुखजीत को अभी इस केस में अरेस्ट किया गया है। वह दो दिन की रिमांड पर है। इसके अलावा ब्रिटेन में रहने वाले रुपिंदर के मंगेतर चरणजीत को भी इस केस में नामजद किया हुआ है। सुखजीत के भाई मनवीर सिंह उर्फ मनी पहलवान को भी नामजद किया है, जो अभी फरार है। चरनजीत सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। उसे घोषित अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसकी भारत में संपत्ति जब्त करने की भी तैयारी की जा रही है। 3 मार्च को बने रुपिंदर के आधार कार्ड की भी जांच शुरू
आरोपी सुखजीत ने NRI रुपिंदर का आधार कार्ड 3 मार्च 2025 को बनवाया गया था। इसमें मृतक महिला का पता “रुपिंदर कौर पंधेर, सी/ओ हरभजन सिंह ग्रेवाल, हाउस नंबर 4465, शिमलापुरी दर्ज है। मृतका की बहन कमलजीत कौर के अनुसार आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस फर्जी है। उनका कहना है कि रुपिंदर के सभी दस्तावेज और लेन-देन उसके अमेरिकी पासपोर्ट पर आधारित है, इसमें रुपिंदर का पता सिएटल, अमेरिका दर्ज है। पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है। खातों में रुपए के लेनदेन की भी जांच की जा रही
ACP हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस रुपिंदर के खातों से आरोपी सुखजीत और उसके भाई मनवीर सिंह के खातों में ट्रांसफर हुए पैसों की भी जांच कर रही है। ये पैसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत सही थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। —————————— इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. लुधियाना में कोयले से जलाया था NRI लेडी का शव:2 शादी की, तीसरे प्यार की तलाश में अमेरिका से आई; मंगेतर ने दी सुपारी पंजाब के लुधियाना में 2 महीने पहले NRI महिला रुपिंदर कौर की हत्या में खुलासा हुआ है। हत्यारे ने महिला का फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें लुधियाना का एड्रेस है। पुलिस अब आधार कार्ड बनवाने के कारणों की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
Source: देश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply