गोली लगने के बाद खुद अस्पताल पहुंचा घायल डॉक्टर,VIDEO:पेट से खून बहता रहा, कपड़े फट चुके थे; कैथल में आढ़ती ने मारी थी गोली
हरियाणा के कैथल में आढ़ती ने सैर कर रहे डॉक्टर को गोली मार दी। जो डॉक्टर के पेट में लगी। वारदात के बाद स्कूटी पर सवार आढ़ती वहां से फरार हो गया। गोली डॉक्टर के पेट के आर-पार हो गई थी, लेकिन वह घायल अवस्था में खुद ही अस्पताल पहुंच गए। इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डॉक्टर के पेट से खून बह रहा है और कपड़े भी फटे हुए हैं। उनके पीछे साथी भी दौड़कर आते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आढ़ती समेत 4 लोगों पर जानलेवा हमले की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग 50 लाख के लेन-देन को लेकर की गई। डॉक्टर के परिजनों के बयान लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। सबसे पहले 3 पॉइंट में पढ़िए, कैसे हुई वारदात… अब पढ़िए, पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या निकला… डॉक्टर के पिता बोले- आरोपियों को 50 लाख दिए थे
डॉक्टर के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि इस समय डॉक्टर प्रतीक ICU में भर्ती है। उनका करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन था। उन्होंने साल 2018-19 व 20 में आरोपियों को इसलिए रुपए दिए थे ताकि आढ़त के जरिए उन्हें ब्याज के साथ राशि वापस मिल सके और उनका पैसा भी एक जगह पर जमा रह सके। बाद में आरोपी उसे देने में आनाकानी करने लगे। जब इस बारे में आरोपियों से बातचीत की तो पहले उन्होंने कहा कि वे महीने के अनुसार खाता क्लियर होने तक उनको 2 लाख रुपए देते रहेंगे, लेकिन बाद में पैसे देने से मुकर गए और यह वारदात की। पुलिस ने 4 आरोपियों पर FIR दर्ज की
उक्त वारदात के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी जितेंद्र, उसके पिता सुरजीत सिंह, भाई अमरजीत और भाभी संगीता का नाम शामिल है। हालांकि अभी पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Source: देश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply