गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पिंडदान करेंगी:विष्णुपद मंदिर में विशेष इंतजाम, दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी पहुंच गईं हैं। थोड़ी देर में वे विष्णुपद मंदिर में पिंडदान करेंगी। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एल्युमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन कक्ष बनाए गए हैं। एक कक्ष में राष्ट्रपति अपने परिजन के साथ पिंडदान करेंगी। बाकी 2 कक्ष में राष्ट्रपति भवन कार्यालय के अधिकारी रहेंगे। मंदिर और आसपास का इलाका कड़ी सुरक्षा घेरे में है। जिला प्रशासन ने रूट लाइनिंग और ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। गया एयरपोर्ट के 5 नंबर गेट से घुघरीटांड़ बाइपास, नारायणी पुल, बंगाली आश्रम होते हुए राष्ट्रपति विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगी। इसी रूट से राष्ट्रपति वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इस दौरान दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। पंडा राजेश लाल कटरियार ने बताया, राष्ट्रपति का पैतृक घर ओडिशा के मयूरभंज में है। राष्ट्रपति मुर्मू के परिवार से बहुत पहले भी एक सदस्य गया जी आकर पिंडदान कर चुके हैं। हालांकि, यह पहला मौका होगा जब खुद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पिंडदान के लिए गयाजी आ रहीं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Read More

Source: देश | दैनिक भास्कर