इंदौर में आरक्षक को सांप ने डसा, मौत:घोड़ों के अस्तबल में सांप की सूचना पर पकड़ने गए थे, हाथ में काटा
इंदौर में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक की सांप के डसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शनिवार रात में घोड़ों के अस्तबल में सांप पकड़ने गया था, तभी सांप ने उसे हाथ में डस लिया। अधिकारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया। सदर बाजार पुलिस के अनुसार, आरक्षक संतोष (47) को शनिवार रात करीब 9 बजे सांप ने डस लिया था। साथी स्वामी प्रसाद साहू उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम… आरक्षक पहले भी पकड़ चुका सांप
पुलिस ने बताया कि संतोष फर्स्ट बटालियन में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। पिछले 17 सालाें से सेवा दे रहा था। रात में जब घोड़ों के अस्तबल में सांप की सूचना मिली, तो अधिकारी के कहने पर संतोष वहां पहुंचा। वह पहले भी सांप पकड़ चुका था, इसलिए उसे बुलाया गया। संतोष इंदौर का ही रहने वाला था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी रात में अस्पताल पहुंच गए थे। ये खबर भी पढ़ें… मानसून में बढ़ता सांप काटने का जोखिम मानसून के दौरान तेज बारिश से सांपों के बिलों या छिपने वाली जगहों में पानी भर जाता है। इससे सांप सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में बाहर निकलते हैं। इस दौरान वे घर, दुकान और खेत-खलिहान की ओर रुख करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source: देश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply