हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से दिसंबर जैसी ठंड:चंबा का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री नीचे गिरा, लाहौल स्पीति में 200 ट्रक फंसे

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर में बीती रात में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश भागों में भी बीते 24 घंटे के दौरान हिमपात हुआ। अर्ली स्नोफॉल के कारण पहाड़ों पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 11.5 डिग्री कम और बीते 24 घंटे में 8.6 डिग्री नीचे गिरा है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 17.8 डिग्री कम होने के बाद 14.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। डलहौजी का अधिकतम तापमान भी 14.9 डिग्री की गिरावट के बाद 8.1 डिग्री, मनाली का तापमान 14.2 डिग्री की गिरावट के बाद 9.2 डिग्री, सुंदरनगर का 11.8 डिग्री कम होने के बाद 18.3, शिमला का 6.3 डिग्री कम होने के बाद 16.2 डिग्री, भुंतर का 13.8 डिग्री कम होने के बाद 15.7 डिग्री, कल्पा का 11.5 डिग्री कम होने के बाद 8.5 डिग्री रह गया है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ने से लाहौल स्पीति के दारचा में 200 से ज्यादा ट्रक फंस गए हैं। 12 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे गर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज भी अधिकांश भागों में बारिश व बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने सभी 12 जिलों में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 40KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ना शुरू होगा। परसों यानी 9 अक्टूबर से मौसम साफ होगा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/y8X6sLF